• <Intel.com पर अधिक

कारोबार उत्पादकता बढोतरी के सुझाव पाए और स्मार्ट कार्य करेl

तकनीक और उत्पादकता

स्मार्ट तरीके से कार्य करके उत्पादकता को अधिकतम करें
स्मार्ट व्यवसाय सफल बनने के लिए उत्पादक बने रहते हैं. तकनीक आपको अपने व्यवसाय के मुख्य पहलुओं पर फ़ोकस करने की अनुमति देकर समय और धन बचाने में मदद कर सकती है. अपनी कंपनी की दक्षता सुनिश्चित करना मुख्य बात है और हमारे पास आपके व्यवसाय के लिए स्मार्ट बने रहने हेतु कुछ उत्पादकता टिप्स हैं.

सामाजिक मीडिया मार्केटिंग में सफल होने का तरीका

आपके सामाजिक मीडिया मार्केटिंग में सफल होने के तरीके पर टिप्स.

आज के युग में सामाजिक होना बहुत महत्व रखता है. इससे आप विज्ञापनों पर बचत करते हुए सीधे अपने दर्शकों तक पहुँच सकते हैं. ठीक से किया गया, आप सामाजिक नेटवर्किंग साइट्स से कुछ महत्वपूर्ण व्यवसाय प्राप्त कर सकते हैं.

डॉलर और सेंट से आगे, इससे आपको एक सशक्त ब्रांड छवि बनाने और अपने दर्शकों के साथ संबंध का निर्माण करने में मदद मिल सकती है. हालाँकि, इसमें आपको समय और प्रयास लगाने की आवश्यकता होती है.




• अपनी सामग्री शेड्यूल करें
आपको यह निर्धारित करना होगा कि कैसे अपने दर्शकों को बनाए रखा जाए. उन्हें कारण और सामग्री दें. चाहे तो आप नियमित अपडेट प्रदान करें, प्रश्नों के लिए कॉल करें या उपयोगकर्ताओं को प्रतिक्रिया और चर्चाओं में व्यस्त करें, आपको एक योजना और सामग्री तैयार रखने की आवश्यता होगी. डिजिटल उपयोगकर्ताओं के लिए विश्व भर की जानकारी तक पहुँच प्राप्त करना आसान है. विस्तृत प्रत्युत्तर और सामग्री द्वारा वे आपके पास वापस आएँगे. वह जानकारी प्रदान करें जो उन्हें कहीं और से न प्राप्त हो सके.

• व्यवसाय चलाएँ? वार्तालाप करें
हर कोई जानकारी को सीधे आधिकारिक सूत्रों से चाहता है. व्यवसाय स्वामी के रूप में, आप किसी भी प्रश्न का उत्तर देने के लिए सर्वश्रेष्ठ हैं. अपना कार्यभार दूसरों को न दें. ऐसे बात करें जैसे किसी मित्र से बात करेंगे. इस व्यक्तिगत भाव से संबंधों का रूपांतरण किया जा सकता है. जब आप पोस्ट करते हैं, तो लोग जानते हैं कि आपके पास अधिकार है और उनकी टिप्पणियों से आपको फ़र्क पड़ता है. उसी समय, आप समस्याओं पर त्वरित रूप से प्रतिक्रिया दे सकते हैं और आज के डिजिटल विश्व में यही गति अत्यधिक महत्वपूर्ण है.

यहाँ संपूर्ण विश्व के लोगों से कनेक्ट होकर और उन्हें क्राउडसोर्स विचारों की ओर मोड़ कर 5 कंपनियों द्वारा बेहतरी के लिए सामाजिक मीडिया का उपयोग किए जाने के तरीके (अंग्रेज़ी) को बढ़िया तरीके से दिखाया गया है.

जब आप विचार कर रहे हैं कि सामाजिक मीडिया आपकी कंपनी को किस तरह लाभ पहुँचा सकती है, तो सदैव ध्यान रखें कि इसमें समय लगता है और यह व्यक्तिगत होना चाहिए. मोबाइल डिवाइसेज़ से लैस व्यवसाय उन्हें अपने नवीनतम उत्पाद रिलीज़, ईवेंट और प्रचार के बारे में निरंतर चौबीस घंटे अपडेट्स भेजने की अनुमति दे सकते हैं. अधिक स्मार्ट, तेज़ कंप्‍यूटिंग और मोबाइल डिवाइस रखने से बहुत फ़र्क पड़ता है और यदि आपको कार्य करने के दौरान शक्ति, गति और बहु-कार्य करने की क्षमता की आवश्यकता है, तो नवीनतम 3री पीढ़ी के Intel® Core™ i7 प्रोसेसर (अंग्रेज़ी) पर विचार करें.

अपने व्यवसाय के लिए सर्वश्रेष्ठ IT समाधान ढूँढने के लिए, अपनी आवश्यकतानुसार उत्पाद और मार्गदर्शन ढूँढने में अपनी मदद करने हेतु हमारे चैनल भागीदारों से संपर्क करें (अंग्रेज़ी) .

आलेख

अपने नोटबुक पर आराम से कार्य करने का तरीका

क्या आप सीधे अपने नोटबुक से लंबी समयावधि तक कार्य करते हैं? हमें, आपके आराम से कार्य करने में मदद के लिए कुछ सुझाव मिले हैं.

अधिक पढ़ें (अंग्रेज़ी) >

अपने मोबाइल डिवाइस या नोटबुक को पानी से होने वाली क्षति से कैसे सुरक्षित रखें

यहाँ दिया गया है कि किसी द्रव आधारित दुर्घटना के बाद और पानी के अंदर रिसने से पहले क्या करना चाहिए.

अधिक पढ़ें (अंग्रेज़ी) >

WiFi हॉटस्पॉट में नौ चीज़ें न करें

WiFi हॉटस्पॉट, कंपनी और व्यक्तिगत डेटा के लिए गंभीर सुरक्षा जोखिम खड़े कर सकते हैं. यदि आप सावधान नहीं हैं, तो आपका PC हैक करने के लिए पूरी तरह से खुला है.

अधिक पढ़ें (अंग्रेज़ी) >

शीर्ष 40 उत्पादकता टिप्स

छोटे व्यवसाय स्वामियों के 40 से अधिक समय बचाने वाले विचार, सबसे महत्वपूर्ण चीज़ – समय, का सर्वाधिक सदुपयोग करने में मदद करेंगे.

अधिक पढ़ें (अंग्रेज़ी) >