• <Intel.com पर अधिक

आपके व्यापार के लिये पीसी प्रदर्शन में सुधार के सुझावl

रखरखाव

रखरखाव आपके व्यवसाय को आगे बढ़ाता है
एक अधिक विश्वसनीय IT रखरखाव सिस्टम होने से आपके व्यवसाय को एक प्रतिस्पर्धात्मक बढ़त मिलती है. नए समाधानों में अभी निवेश करने से, आपके छोटे व्यवसाय व्ययों को कम करने में मदद मिल सकती है. जैसे-जैसे सिस्टम पुराना होता है, वैसे-वैसे उनमें डाउनटाइम होने की अधिक संभावना होती है और चलाने और सर्विस की लागत अधिक हो सकती है. यहाँ अपने सिस्टम का रखरखाव करने और अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने के तरीके पर टिप्स दी गई हैं.

अपने Windows1 PC का जीवनकाल कैसे बढ़ाएँ

इन थोड़ी सी टिप्स से अपने Windows PC की कार्यक्षमता बढ़ाएँ.

एक नया कंप्यूटर घर लाना सदैव रोमांचक होता है. इससे बहुत शक्तिशाली और तीव्रता महसूस करते हैं. यहाँ, आपके Windows PC को सदैव नए के समान चलाते रहने के लिए कुछ टिप्स दिए गए हैं.

 

 

 

 

अपनी हार्ड ड्राइव को साफ़ करें. वास्तव में आपके पास आपकी नई 1 टेराबाइट हार्ड ड्राइव है लेकिन क्या आप इसका कुशलतापूर्वक उपयोग कर रहे हैं?

  • उन सॉफ़्टवेयर को अनइंस्टॉल करें, जिन्हें आप कभी-कभार उपयोग करते हैं.
  • अपना वेब ब्राउज़र कैश रिक्त करें. इसका निर्माण धीरे-धीरे होता है और बहुत अधिक स्थान ले सकता है.

अपग्रेड किए गए हार्डवेयर = बेहतर कार्यक्षमता. सामान्य हार्डवेयर अपग्रेड्स द्वारा, आपके सिस्टम को चलाना पुनः नए के समान हो जाता है, कभी-कभी उससे भी बेहतर बन जाता है.

  • एक सामान्य हार्डवेयर अपग्रेड RAM को बढ़ाना है. केवल यह जाँचना याद रखें कि आप अपने सिस्टम पर RAM की अधिकतम कितनी मात्रा इंस्टॉल कर सकते हैं.
  • सॉलिड स्टेट ड्राइव (SSD) का उपयोग करने से सिस्टम कार्यक्षमता उल्लेखनीय ढंग से बेहतर हो जाएगी. SSD, पारंपरिक हार्ड डिस्क ड्राइव से 66% तीव्र सिस्टम प्रतिसादात्मकता दे सकती है. आप बहुत तीव्र बूट समय, एप्लीकेशन लॉन्च, फ़ाइल लोड आदि का भी अनुभव कर सकते हैं.
  • दूसरा विकल्प एक हाइब्रिड ड्राइव है. इसके द्वारा सॉलिड-स्टेट संग्रहण की बहुत छोटी मात्रा का उपयोग किया जाता है जिससे कि आपको वह अतिरिक्त कार्यक्षमता वृद्धि मिल सकती है और इसकी लागत भी कम है.

अपनी Windows सिस्टम सुरक्षा जाँचें. यह सुनिश्चित करना कि आपका सिस्टम सुरक्षित है, न केवल आपको सुरक्षित करता है बल्कि इससे कार्यक्षमता में भी मदद मिलती है.

  • सुनिश्चित करें कि आपका Windows अपडेट चालू है और स्वचालित अपडेट के लिए शेड्यूल किया गया है. अपडेट्स में सुरक्षा पैच हो सकते हैं जो आपका Windows PC सुरक्षित रखते हैं.
  • आपका फ़ायरवॉल और एंटी-वायरस प्रोग्राम उच्च श्रेणी का होना चाहिए. यदि कोई ऐसी चीज़ है जिसपर आपको खर्ज करना चाहिए, तो वह आपका सुरक्षा सिस्टम होना चाहिए.
  • कोई सिस्टम बैकअप योजना है. यह सुनिश्चित करता है कि आपकी सभी जानकारी सदैव एक से अधिक जगह पर सुरक्षित है.

इन टिप्स से अधिक, आपकी आवश्यकताओं को पूरा करने वाला सही प्रोसेसर सुनिश्चित करने से रखरखाव आवश्यकता में कमी होती है. 3री पीढ़ी का Intel® Core™ i5 प्रोसेसर दैनिक उपयोग के लिए बढ़िया है लेकिन यदि आप कुछ अधिक करना चाह रहे हैं, तो 3री पीढ़ी का Intel® Core™ i7 प्रोसेसर (अंग्रेज़ी) वह हो सकता है जिसे आप ढूँढ रहे हैं.

अपने व्यवसाय के लिए सर्वश्रेष्ठ IT समाधान ढूँढने के लिए, अपनी आवश्यकतानुसार उत्पाद और मार्गदर्शन ढूँढने में अपनी मदद करने हेतु हमारे चैनल भागीदारों से संपर्क करें (अंग्रेज़ी).

आलेख

PC कैश साफ़ करें

इस आलेख में, हम आपको अपना कैश साफ़ करने का तरीका दिखाएँगे ताकि आपका PC अधिक तेज़ और सुरक्षित चलेगा.

अधिक पढ़ें (अंग्रेज़ी) >

अपने डेटा का बैकअप लेने के लिए टिप्स

अपने डेटा का नियमित रूप से बैकअप लेना सुनिश्चित करता है कि कोई तकनीकी दुर्घटना होने पर भी व्यक्तिगत दस्तावेज़, कार्य फ़ाइलें और अन्य महत्वपूर्ण डेटा उपलब्ध रहे. इन टिप्स का अनुसरण करें और आप आराम से रहेंगे.

अधिक पढ़ें (अंग्रेज़ी) >

अपनी बैटरी का समयकाल बढ़ाएँ

अपनी नोटबुक बैटरी से निकलने वाली पॉवर की आखरी बूँद तक उपयोग करने के लिए, इन टिप्स और विधियों का अनुसरण करें और आप अधिक समय तक गतिशील रह पाएँगे.

अधिक पढ़ें (अंग्रेज़ी) >

Small Business Advantage Solution by Intel

Focus on your business instead of your PCs. Intel® Small Business Advantage helps you maintain and protect your PCs automatically.

अधिक पढ़ें (अंग्रेज़ी) >

उत्पाद और प्रदर्शन की जानकारी

open

1. अन्य नाम और ब्रांड दूसरों की संपत्ति के रूप में देखे जा सकते हैं.